भुट्टिको कोआप्रेटिव सोसाइटी परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी देश के प्रथम प्रधानमंन्त्री पं0 जवाहर लाल नेहरू की 137वी जंयती
Kullu Times
देश के प्रथम प्रधानमंन्त्री पं0 जवाहर लाल नेहरू की 137वी जंयती आज भुट्टि वीवर्ज हैण्डलूम एण्ड हैडीक्राफट कोआप्रेटिव सोसाइटी परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। भुट्टिको के अध्यक्ष एंव पूर्व वागवांनी मंन्त्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने वतौर मुख्य अतिथि इस समारोह में भाग लिया उन्होनें अपने सम्वोधन में उपस्थित सभा के अधिकारियों, कर्मचारियों और बुनकरों को पं0 जवाहर लाल नेहरू द्वारा देश को दुनिया के विकासशील देशों की श्रेणी में शामिल करने के अथक प्रयासों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होनें कहा कि आज़ादी के पशचात उनके नेतृत्व में देश में वडे़-2 उद्योगों व शिक्षण संस्थानों को स्थापित कर एक अलग शक्ति के रूप में भारत की पहचान को परिष्कृत किया है। देश में सहकारिता आदोलन को मजबूत करने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अनेक कार्य किये हैं जिसके लिए देश उनकी सोच और कार्यो को आज भी याद करता है। उन्होने कहा कि पं नेहरू का जहाॅ आजादी के आदोलन में देश को आजाद करने के लिए महात्मा गांधी के साथ मिलकर महत्वपूर्ण योगदान रहा है, वही आजादी के पशचात देश को विकास की पटरी पर लाने के लिए उनकी भागीदारी अविस्मरणीय रही है आज देश उसी ठोस नींव के फलस्वरूप विश्व में प्रगति पथ की ओर अग्रसर हो रहा है। ठाकुर सत्य प्रकाश ने कहा कि भुट्टिको सहकारी सभा प्रतिवर्ष पं0 ज्वाहर लाल नेहरू की जंयती को 14 नवम्वर को मनाकर उन्हें याद करती रहेगी। सत्य प्रकाश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे विश्व में सहकारिता सप्ताह एक से सात जुलाई तक मनाया जाता है। भारत-वर्ष में भी सहकारिता सप्ताह इस वर्ष 29 जून से 6 जुलाई तक मनाया गया। ठाकुर सत्य प्रकाश ने वताया कि हमारे देश में इस वर्ष का यह सहकारिता दिवस सप्ताह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्थापित नये सहकारिता मंत्रालय की स्थापना जो 6 जुलाई 2021 को की गई है और इस मंत्रालय की जिम्मेवारी वरिष्ठ मंत्री अमित शाह को दी गई है। नये मंत्रालय के गठन पर अखिल भारतीय सहकारिता दिवस सप्ताह का आयोजन 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक किया गया है। पं0 जवाहर लाल नेहरू की जंयती के शुभ अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व बुनकरों को मिठाईयाॅ वाॅटी गयी। इस अवसर पर भुट्टिको सांस्कृतिक दल को अंर्तराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा लोकनृत्य उत्सव में प्रथम आने पर भुट्टिको की ओर से सम्मानित किया गया। सनद रहे भुट्टिको को लोकनृत्य दल ने वर्ष 2019 से पूर्व सात बार लगातार प्रथम स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर भुट्टिको के निर्वतमान कर्मचरियों को उनकी सेवाओं के पशचात ग्रेच्यूटी राशी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर शमशी मैडीकल ऐड सोसाईटी द्वारा रधुनाथ अस्पताल के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थय जाॅच शिविर लगया गया जिसमें 80 से ज्यादा बनुकरों, कर्मचारियों व अन्य लोगो द्वारा अपने स्वास्थय से सम्बधित रोगो की जाॅच की गई।
इस समारोह में पूर्व ज़िला परिषद सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश पंचायत परिषद के महामंत्री राम प्रकाश ने बतौर गेस्ट आफ आनर भाग लिया तथा भुट्टिको उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, निदेशक मदन लाल, सोहन सिंह, प्रेम सिंह आत्मा राम, जोगध्यान, शमशी मैडीकल ऐड सोसाईटी के चैयरमैन विजय ठाकुर , प्रमुख सहकार बलदेव ठाकुर, देवी सिंह, ओम चन्द, धनी राम भुट्टिको के मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर, मुख्य महाप्रबंधक सूरती देवी, महाप्रबंधक किशन चन्द, दिनेश ठाकुर, कविता ठाकुर, अनूज ठाकुर, महिन्द्र सिह, बहादुर सिंह, ओम प्रकाश, व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण और सभी बुनकर उपस्थित रहंे।
Kullu, Kullu | Nov 14, 2026