कुंडा: कुंडा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकला मोहर्रम जुलूस, संवेदनशील स्थलों पर किया गया रूट मार्च
कुंडा में रविवार शाम 6.30 बजें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहर्रम जुलूस निकाला गया। जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने स्थानीय पुलिस बल के साथ विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर रूट मार्च और गश्त किया। इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा का संदेश दिया।