पटियाली: राजा रिजोला में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट, छोटे भाई के सिर में आई गंभीर चोट, पुलिस जांच में जुटी
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम राजा रिजोला में दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। घायल पवन ने आरोप लगाया कि बड़े भाई दीपक ने उसकी पत्नी से गाली-गलौज किया, जिसका विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और शरीर में चोटें आईं। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।