दमुवाढूंगा क्षेत्रवासियों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शासन के निर्देशों के तहत क्षेत्र का ड्रोन से डिजिटल सर्वे और सीमांकन का काम पूरा कर लिया गया है। सर्वे के बाद पीलर स्थापित किए गए हैं और राजस्व प्रशासन द्वारा अभिलेख संबंधी आवश्यक कार्यवाही भी पूरी की जा रही है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि पात्र क्षेत्रवासियों के अधिकारों और हिस्सेदारी से जुड़े अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। स्वामित्व योजना के तहत पात्र लोगों को उनकी भूमि से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। आधुनिक तकनीक के जरिए की जा रही डिजिटल बंदोबस्ती को पारदर्शी और त्रुटिरहित भू-अभिलेख तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। वर्षों से मालिकाना हक की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों ने प्रक्रिया शुरू होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का आभार जताया है।
#Damuwadhunga #Haldwani #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #HaldwaniNews #LandRights #LandOwnership #PropertyRights #DroneSurvey #DigitalSurvey #DigitalLandRecords #SwamitvaYojana #RevenueDepartment #PushkarSinghDhami #LalitMohanRayal #GovernmentNews #DevelopmentNews #BreakingNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews