घाटमपुर: अनूपुर मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ऑटो व बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक की हुई मौत व आधा दर्जन लोग घायल
सजेती थाना क्षेत्र के अनूपुर मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ऑटो व बाइक की आमने-सामने भिडंत हो गई।हादसे में एक मौत व आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने तीन को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को PM के लिए भेज दिया हैं।