घाटमपुर: रमईपुर तक लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एक साथ कई अधिकारी सड़क पर उतरे,दिए जरूरी दिशा निर्देश
जाम कानपुर की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। जिसको लेकर घाटमपुर तहसील अंतर्गत रमईपुर इलाके तक लगने वाले भीषण जाम से छुटकारा पाने के लिए अब शहर के बड़े-बड़े अधिकारी जमीन पर उतर पड़े हैं और इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि आखिर कैसे जाम से जनता को निजात मिल सकेगी। जॉइंट कमिश्नर पुलिस हरीश चंदर ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।