घाटमपुर: कानपुर रोड स्थित फार्महाउस के पास चलती बुलेट में लगी आग पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
साढ़ थाना क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित फार्म हाउस के पास एक चलती बुलेट में आग लग गई। बुलेट चालक ने बुलेट में आग लगी देखी तो बुलेट छोड़कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके में पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।