घाटमपुर: शाखा जनवारा गांव स्थित गेस्ट हाउस के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मासूम को मारी टक्कर,हुई मौत, शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
रेउना थाना क्षेत्र के शाखा जनवारा गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में माता-पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए मासूम को रोड पार करते समय बोलेरो ने कुचल दिया। घटना में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।