घाटमपुर: अकबरपुर झवैया गांव के मजरा पूरनपुर गांव में प्रेमी युगल ने एक साथ खाया जहरीला पदार्थ,हुई मौत दोनों शवो को भेजा PM हाउस
रेउना थाना क्षेत्र में अकबरपुर झवैया गांव के मजरा पूरनपुर गांव में प्रेमी युगल ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। दोनो जहरीला पदार्थ खाने के बाद अपने अपने घर चले गए थे। जहां पर दोनो की देर रात मौत हो गई। परिजनो की सूचना पर पहुंची रेउना पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराने के साथ दोनो के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।