शिवपुरी नगर: दर्रोनो तिराहा से ₹5 लाख की स्मैक के साथ एक आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दर्रोनी तिराहा एबी रोड शिवपुरी पर एक व्यक्ति स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस तो एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा है जिसे पुलिस ने घेरकर पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 25.29 ग्राम भूरे रंग का पदार्थ स्मैक कीमत 5 लाख मिली।