लखीसराय: लखीसराय में अपराध नियंत्रण के लिए एसपी अजय कुमार सड़क पर उतरे, पुलिस कर्मियों और अपराधियों में हड़कंप
क्राईम कंट्रोल को लेकर एसपी अजय कुमार एक्शन में है। सोमवार मंगलवार के बीती देर रात लगभग 12 बजे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे तो पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।वे रामगढ़ चौक, बड़हिया और नगर थाना क्षेत्र में सिविल ड्रेस में बोलेरो वाहन से निकले और रात्रि गश्ती का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्त कर रहे अधिकारियों को निर्देश दिया।