पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने चाकरपुर तिराहे से दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ा
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित किताब सिंह पुत्र किशनपाल निवासी नगला रघी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे चाकरपुर तिराहे के पास से पकड़ा। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 85, 80(2), 238 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई थाना प्रभारी चंचल सिरोही के नेतृत्व में की गई।