चित्तौड़गढ़: अरनिया पंथ PHC के ताले तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपए के चिकित्सा एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुराए, वाहन का इस्तेमाल संभव
अरनिया पंथ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर बदमाश लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा ले गए. सामान की कीमत करीब 2 से 3 लाख रुपए मानी गई. इस वारदात में किसी वाहन का उपयोग होने की संभावना है. इस बारे में चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रियंका वर्मा द्वारा शंभूपुरा पुलिस थाने पर रिपोर्ट दी गई.