Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

ब्रेकिंग | बलरामपुर गरीब बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उठे कई गंभीर सवाल, आखिर जिम्मेदार कौन? बलरामपुर। जय हिंद पब्लिक स्कूल की बस की टक्कर से घायल हुई एक गरीब बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित बेटे का कहना है कि हादसे के बाद उसकी मां को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय थाना गौरा के सामने स्थित एक कथित क्लीनिक में ले जाया गया, जहां उन्हें लगभग तीन घंटे तक रखा गया। बेटे का आरोप है कि उसकी मां उससे मिलना चाहती थीं, लेकिन कथित डॉक्टर विजय पांडे और उनके स्टाफ ने उसे मां से मिलने नहीं दिया। परिजनों का कहना है कि महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही और कथित क्लीनिक में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद उन्हें एक निजी वाहन से सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रशासन से बड़े सवाल... ? - बस हादसे के बाद घायल महिला को सीधे सरकारी अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया? - थाना गौरा के सामने संचालित कथित क्लीनिक में गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार किस आधार पर किया जा रहा था? - क्या उस क्लीनिक के पास ऐसे मरीजों के उपचार की वैध अनुमति थी? - घायल महिला को उसके बेटे से मिलने से क्यों रोका गया? - यदि समय पर सरकारी अस्पताल पहुंचाया जाता, तो क्या उसकी जान बच सकती थी? - पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन, बस चालक और कथित क्लीनिक की क्या जिम्मेदारी तय होगी? पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। यदि परिजनों के आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, यह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा। देखिए इस पूरे मामले की ग्राउंड रिपोर्ट। पीड़ित परिवार ने अपनी आपबीती बताई है। वहीं, हमने दूसरे पक्ष का भी पक्ष जानने के लिए कई बार फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया, ताकि उनका पक्ष भी दर्शकों तक पहुंचाया जा सके। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक उनका कोई पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

Balrampur, Balrampur | Jul 14, 2026

MORE NEWS

EXPIRED BLOOD SCAM: गोंडा में नकली खून बेचने वाला गैंग गिरफ्तार, विधायक की चेतावनी हुई सच साबित; बलरामपुर जनपद के लोग भी शामिल।

EXPIRED BLOOD SCAM: गोंडा में नकली खून बेचने वाला गैंग गिरफ्तार, विधायक की चेतावनी हुई सच साबित; बलरामपुर जनपद के लोग भी शामिल।

Balrampur, Balrampur | Jul 14, 2026

पोस्टर व बयानों को लेकर पूर्व सांसद ब्रजभूषणसिंह ने कही बड़ी बात...

पोस्टर व बयानों को लेकर पूर्व सांसद ब्रजभूषणसिंह ने कही बड़ी बात...

Balrampur, Balrampur | Jul 14, 2026

#बलरामपुर! #उतरौला गन्ना समिति में सामाजिक सुरक्षा मेले का शुभारंभ 
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन, सैकड़ों कृषकों ने लिया लाभ

#उतरौला(बलरामपुर ) शासन के निर्देशानुसार गन्ना कृषकों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित करने हेतु सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, उतरौला के प्रांगण में आज तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा मेले का शुभारंभ हुआ। यह मेला 14 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर  तोताराम वर्मा, अध्यक्ष सहकारी गन्ना विकास समिति लि० उतरौला अतीक अहमद पूर्व अध्यक्ष, गयासुद्दीन पूर्व अध्यक्ष गन्ना विकास परिषद,  अमित कुमार एल०डी०एम० बलरामपुर  नरेंद्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उतरौला, अविनाश सिंह विशेष सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लि० उतरौला अभिनंदन त्रिपाठी संचालक सदस्य, कमरुद्दीन डम्मर पूर्व संचालक सदस्य एवं  दिनेश शर्मा महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल इटई मैदा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समस्त अतिथियों का माल्यार्पण एवं बुके देकर अविनाश कुमार सिंह विशेष सचिव एवं नरेंद्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा स्वागत किया गया।
मेले में उपस्थित बैंक कर्मियों द्वारा गन्ना कृषकों को मौके पर ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में एलडीएम  अमित कुमार ने मुख्य वार्ताकार के रूप में योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से कृषक परिवार दुर्घटना, मृत्यु एवं वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

 तोताराम वर्मा अध्यक्ष ने कहा कि समिति का प्रयास है कि शत-प्रतिशत कृषकों को इन योजनाओं से जोड़ा जाए। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक  नरेंद्र कुमार सिंह ने कृषकों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मेले के प्रथम दिवस ही समिति क्षेत्र के सैकड़ों कृषकों ने प्रतिभाग कर अपना पंजीकरण कराया। मेले में बैंक, इफको एवं गन्ना विभाग के संयुक्त काउंटर लगाए गए हैं।

कार्यक्रम का समापन  अविनाश सिंह  सचिव, उतरौला द्वारा आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

#बलरामपुर! #उतरौला गन्ना समिति में सामाजिक सुरक्षा मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन, सैकड़ों कृषकों ने लिया लाभ #उतरौला(बलरामपुर ) शासन के निर्देशानुसार गन्ना कृषकों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित करने हेतु सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, उतरौला के प्रांगण में आज तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा मेले का शुभारंभ हुआ। यह मेला 14 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तोताराम वर्मा, अध्यक्ष सहकारी गन्ना विकास समिति लि० उतरौला अतीक अहमद पूर्व अध्यक्ष, गयासुद्दीन पूर्व अध्यक्ष गन्ना विकास परिषद, अमित कुमार एल०डी०एम० बलरामपुर नरेंद्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उतरौला, अविनाश सिंह विशेष सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लि० उतरौला अभिनंदन त्रिपाठी संचालक सदस्य, कमरुद्दीन डम्मर पूर्व संचालक सदस्य एवं दिनेश शर्मा महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल इटई मैदा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समस्त अतिथियों का माल्यार्पण एवं बुके देकर अविनाश कुमार सिंह विशेष सचिव एवं नरेंद्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा स्वागत किया गया। मेले में उपस्थित बैंक कर्मियों द्वारा गन्ना कृषकों को मौके पर ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में एलडीएम अमित कुमार ने मुख्य वार्ताकार के रूप में योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से कृषक परिवार दुर्घटना, मृत्यु एवं वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे। तोताराम वर्मा अध्यक्ष ने कहा कि समिति का प्रयास है कि शत-प्रतिशत कृषकों को इन योजनाओं से जोड़ा जाए। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने कृषकों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। मेले के प्रथम दिवस ही समिति क्षेत्र के सैकड़ों कृषकों ने प्रतिभाग कर अपना पंजीकरण कराया। मेले में बैंक, इफको एवं गन्ना विभाग के संयुक्त काउंटर लगाए गए हैं। कार्यक्रम का समापन अविनाश सिंह सचिव, उतरौला द्वारा आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Balrampur, Balrampur | Jul 14, 2026

#घाघरा_नदी में 1लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया: जलस्तर बढ़ने से 28 बाढ़ चौकियां सक्रिय...

#गोंडा जिले में घाघरा नदी का जलस्तर नेपाल से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी 28 बाढ़ चौकियों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। आज मंगलवार सुबह 8:50 बजे घाघरा नदी में कुल 1 लाख 9266 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें गिरजा बैराज से 87476 क्यूसेक, शारदा बैराज से 21540 क्यूसेक और सरयू बैराज से 250 क्यूसेक पानी शामिल है।

भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद देर शाम तक नदी का जलस्तर और तेजी से बढ़ने की आशंका है, जिसके चलते तटीय इलाकों के निवासियों को अलर्ट पर रखा गया है। पिछले वर्ष जुलाई माह में ही गोंडा के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति थी नाव का सहारा लेकर के लोग आ जा रहे थे।

तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण इन बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य, राजस्व और बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। वे लगातार नदी के बढ़ते जलस्तर, तटबंधों और तटीय इलाकों की निगरानी कर रहे हैं।

जिन स्थानों पर नदी तेजी से कटान कर रही है, वहां भी नजर रखी जा रही है और कटान रोकने का काम जारी है। जिला प्रशासन राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेजकर तटीय इलाकों में लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रहा है।

गोंडा बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता जय सिंह ने बताया कि नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तटबंधों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं, और जो कुछ बचे हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जा रहा है।

हमारे अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे तटबंधों और तटीय इलाकों की लगातार निगरानी कर रहे हैं, साथ ही तटीय इलाकों के लोगों को अलर्ट और जागरूक भी किया जा रहा है। जिन जगहों पर नदी कटान कर रही है वह पानी के तेज बहाव के कारण है उसे भी रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

#घाघरा_नदी में 1लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया: जलस्तर बढ़ने से 28 बाढ़ चौकियां सक्रिय... #गोंडा जिले में घाघरा नदी का जलस्तर नेपाल से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी 28 बाढ़ चौकियों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। आज मंगलवार सुबह 8:50 बजे घाघरा नदी में कुल 1 लाख 9266 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें गिरजा बैराज से 87476 क्यूसेक, शारदा बैराज से 21540 क्यूसेक और सरयू बैराज से 250 क्यूसेक पानी शामिल है। भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद देर शाम तक नदी का जलस्तर और तेजी से बढ़ने की आशंका है, जिसके चलते तटीय इलाकों के निवासियों को अलर्ट पर रखा गया है। पिछले वर्ष जुलाई माह में ही गोंडा के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति थी नाव का सहारा लेकर के लोग आ जा रहे थे। तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण इन बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य, राजस्व और बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। वे लगातार नदी के बढ़ते जलस्तर, तटबंधों और तटीय इलाकों की निगरानी कर रहे हैं। जिन स्थानों पर नदी तेजी से कटान कर रही है, वहां भी नजर रखी जा रही है और कटान रोकने का काम जारी है। जिला प्रशासन राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेजकर तटीय इलाकों में लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रहा है। गोंडा बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता जय सिंह ने बताया कि नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तटबंधों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं, और जो कुछ बचे हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जा रहा है। हमारे अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे तटबंधों और तटीय इलाकों की लगातार निगरानी कर रहे हैं, साथ ही तटीय इलाकों के लोगों को अलर्ट और जागरूक भी किया जा रहा है। जिन जगहों पर नदी कटान कर रही है वह पानी के तेज बहाव के कारण है उसे भी रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

Balrampur, Balrampur | Jul 14, 2026