करेड़ा: चिताम्बा में आवरा माता मंदिर के पास पैंथर का हमला, इलाके में हाई अलर्ट, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
करेड़ा क्षेत्र के चिताम्बा स्थित प्रसिद्ध आवरा माता मंदिर के पास पैंथर के हमले की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पैंथर के बड़े पंजों के निशान के साथ उसके शावकों के पगमार्क भी मिले हैं। इससे क्षेत्र में मादा पैंथर और उसके शावकों की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। वन