भितरवार: कांकर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जनवरी में होनी थी शादी
थाना क्षेत्र सीहोर के ग्राम कांकर में अज्ञात कारणों के चलते 19 वर्षीय युवक ने अपने ही घर पर कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटक कर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक को फांसी के फंदे से उतारा आनन फानन में भितरवार अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीएम के बाद सब परिजनों को सुपुर्द करते हुए उक्त मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।