जगदलपुर: धरमपुरा के निजी स्कूल में नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु आयोजित सेमिनार में महापौर संजय पाण्डे ने साझा किए अपने अनुभव
संस्कार द स्मार्ट स्कूल में शुक्रवार दोपहर 3 बजे 'लीडरशिप' विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदलपुर महापौर संजय पाण्डे रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन एवं समाजसेवी विवेक जैन उपस्थित रहे। शाला परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।