जगदलपुर: मंत्री कवासी लखमा के पुतला दहन मामले में न्यायालय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया बरी
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के दौरान तत्कालीन कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन करने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी बनाये गये सात भाजपा कार्यकर्ताओं को आज गुरुवार को शाम 4 बजे जिला न्यायालय ने बरी कर दिया। न्यायालय से राहत पाने वाले में रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, संग्राम सिंह राणा, प्रकाश झा, प्रकाश रावल, विनोद पाण्डेय, सुरेश कश्यप शामिल हैँ.