जगदलपुर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शांति नगर गुरुद्वारा पहुंचकर पीसीसी महामंत्री के मातृशोक पर जताया दुःख, बंधाया ढाढ़स
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव ने जगदलपुर के शांति नगर गुरुद्वारा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की माता अमरजीत कौर जी की आत्मा की शांति हेतु रखे गए श्री अखंड पाठ में पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।