जगदलपुर: बाबा बैजनाथ धाम के लिए 50 से ज्यादा शिवभक्तों का जत्था रवाना, सांसद महेश कश्यप ने पुष्प वर्षा कर किया रवाना
शुक्रवार सुबह 11 बजे जगदलपुर मिथिला समाज के सदस्य बैजनाथ धाम कावड़ यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप और महापौर संजय पांडे, स्पीकर खेम सिंह देवांग एम आई सी सदस्य लक्ष्मण झा,सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मिथिला समाज के सदस्यों का अभिनंदन किया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की।