जगदलपुर: रेलवे क्रॉसिंग पर आधे घंटे तक खड़ी रही मालगाड़ी, जाम में फंसे राहगीर, ओवरब्रिज की मांग पूरी न होने से लोगों में नाराजगी
लमानी रेलवे क्रॉसिंग एक बार फिर लापरवाही का शिकार बना।शुक्रवार दोपहर 3 बजे यहां आधे घंटे से भी अधिक समय तक मालगाड़ी खड़ी रही, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। हैरानी की बात ये है कि इसकी जानकारी खुद स्टेशन मास्टर को भी नहीं थी। करीब 30 से 45 मिनट तक रेलवे फाटक बंद रहा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।