जगदलपुर: आड़ावाल में आयोजित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय हेतु आकलन शिविर में दिव्यांगजनों और उनके परिजनों ने लिया हिस्सा
कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु (कृत्रिम हाथ एवं पैर ) निर्माण के लिए नाप लेने आकलन शिविर का आयोजन शुक्रवार 25 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे अस्थि बाधितार्थ बालगृह आड़ावाल जगदलपुर में किया गया। जिसमें बस्तर जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित कांकेर जिले के भी दिव्यांगजनों सहित उनके परिजन शामिल।