कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचन सूची से न छूटे! 🇮🇳
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बस्तर जिले में मतदाता सूची को अधिक समावेशी बनाने के लिए सक्रिय अभियान चलाया जा रहा है। जिले के 827 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सभी पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचन सूची में सुनिश्चित किया जा सके।
📍 जिले में आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हैं:
827 बूथ लेवल अधिकारी (BLO)
11 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO)
3 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO)
यदि आपको मतदाता सूची से संबंधित कोई शिकायत है या सहायता चाहिए, तो अपने क्षेत्र के संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।
आपका नाम, आपका अधिकार — मतदाता सूची में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#Bastar #VoterAwareness #ElectionCommissionOfIndia
115 views | Bastar, Chhattisgarh | Oct 14, 2026