शिवहर में उर्वरक बिक्री की नई डिजिटल प्रणाली (FFAS) का प्रशिक्षण संपन्न, 21 अगस्त से होगी शुरुआत,
आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को संयुक्त कृषि भवन, शिवहर के सभागार में जिले के सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण आयोजन उर्वरक विभाग (भारत सरकार) तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (भारत सरकार) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य उर्वरकों के क्रय एवं बिक्री से संबंधित नई निर्मित डिजिटल प्रणाली 'FFAS' (Framework for fertilizer sale application system) का जिले में सफल क्रियान्वयन करना था। नई प्रणाली की मुख्य विशेषताएं एवं कार्यप्रणाली:
1. प्रशिक्षण के दौरान 'FFS' (Framework for fertilizer sale) ऐप की महत्ता के बारे में विक्रेताओं को विस्तार से बताया गया।
2. इस नई व्यवस्था में कृषक अपने जमीन एवं फसल की विवरणी को ऐप में दर्ज करेंगे।
3. दर्ज विवरण और ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) की अनुशंसा (Recommendation) के आधार पर किसान उर्वरक की प्री-बुकिंग (prebooking) कर सकेंगे।
4. प्री-बुकिंग के उपरांत एक QR कोड जनरेट होगा, जिसकी वैधता 3 दिनों के लिए रहेगी।
5. प्री-बुक किए गए उर्वरक की अंतिम बिक्री PoS मशीन के माध्यम से QR कोड को स्कैन करके अथवा बुकिंग आईडी (booking ID) दर्ज करने के उपरांत की जाएगी।
इस नई डिजिटल प्रणाली का मुख्य उद्देश्य IFMAS तथा Agristack के एकीकरण के माध्यम से किसानों द्वारा उर्वरकों की खरीद एवं प्राप्ति की पूरी प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है।
यह अत्याधुनिक प्रणाली शिवहर जिले में 21 अगस्त 2026 से विधिवत रूप से शुरू हो रही है। उल्लेखनीय है कि इस प्रणाली के पायलट प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण में शिवहर जिले के साथ-साथ लखीसराय, जहानाबाद, अरवल और किशनगंज जिलों में भी इसकी शुरुआत की जा रही है।