फर्रुखाबाद: ईट भट्ट निर्माता समिति ने साधारण ईटभट्टों पर जिक-जैक में 2 वर्ष बढ़ाने के संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा
फतेहगढ़ डीएम कार्यालय पर ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष कृष्णदत्त द्विवेदी अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर को मुख्यमंत्री के लिए संबोधित ज्ञापन सौंपा। बताया कि एट भट्टा उद्योग एक सीजनल ग्रामीण कुटीर उद्योग है। जो कि बिना किसी सरकारी सहायता के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होता है। जिक- जैक में दो वर्ष का समय बढ़ाया जाए।