ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा पुलिस ने 48 घंटे में हत्या का खुलासा किया, दो आरोपी दबोचे, अन्य की तलाश जारी
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा पुलिस ने जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में तेज़ कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।