कौंच: कोंच नगर में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, जयकारों के बीच निकली विसर्जन शोभायात्रा, जगह-जगह पुलिस बल तैनात
Konch, Jalaun | Oct 21, 2026 कोंच नगर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव के समापन पर बुधवार दोपहर 12 बजे मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की। विसर्जन के दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।