मीनापुर: मीनापुर किसान भवन में रबी महा अभियान का आयोजन, खेती की तकनीकी जानकारी दी गई
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे में रबी महा अभियान के तहत उपादान और वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आत्मा के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने की। संबोधित करते हुए सरैया के कृषि वैज्ञानिक रामकृष्ण राय ने कहा कि कोई भी फसल लगाने से पहले खेत को समतल करना बहुत जरूरी है।