मीनापुर: विजय छपरा में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, कई राज्यों के पहलवान हुए शामिल
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के विजय छपरा गांव में शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में बिहार के अन्य जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड एवं पड़ोसी देस नेपाल के पहलवान शामिल हुए। आयोजक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष छठ पूजा के अंतिम दिन यह आयोजन किया जाता है।