मीनापुर: टेंगराहा गांव में कुत्ते के आतंक से दहशत, दो आदमी और 11 मवेशी घायल
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के टेंगराहां बाजार टोला में पागल कुत्ते का आतंक से गांव में दहशत का माहौल है। रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे तक 11 मवेशियों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दो लोगों को भी पागल कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया है। जिनका इलाज पीएचसी में चल रहा है। वहीं कई लोगों को काटने का प्रयास किया जो बाल बाल बच गए।