मीनापुर: मुस्तफागंज बाजार के सिंहवाहिनी धाम में धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली, 1 हजार 51 दीए जलाए गए
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के मुस्तफागंज बाजार स्थित सिंहवाहिनी धाम में शुक्रवार की शाम सात बजे में देव दीपावली मनाई गई। यह पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में दिवाली की तरह देव दीपावली का भी महत्व है। इस त्योहार को भी दीपों का त्योहार कहा जाता है।