मीनापुर: मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवती के साथ छेड़खानी करने वाले नामजद आरोपी को किया गया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवती के साथ छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान उसी गांव के अविनाश कुमार बताया गया है। इस मामले को लेकर पीड़िता की भाभी ने बीते शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।