बिछिया: अंजनियां में विश्व आदिवासी दिवस की रैली में डीजे पर नाचते-नाचते भिड़े युवक
विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को अंजनियां में निकाली गई रैली के दौरान युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। डीजे पर नाचने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विवाद बढ़ने के बाद मौके पर लात-घूंसों से मारपीट हुई। 9 अगस्त रविवार की देर रात करीब 8 बजे अंजनियां चौकी पुलिस से प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है l