गया टाउन सीडी ब्लॉक: पद और वर्दी का दुरुपयोग करने के मामले में उत्पाद निरीक्षक राम प्रीति पर हुई कार्रवाई शुरू
गया जिले के डोभी चेकपोस्ट पर रहे उत्पाद निरीक्षक रामप्रीति कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली है।गया पदस्थापन अवधि में पद का दुरुपयोग करने,अनाधिकृत महिला को सरकारी पिस्तौल देने,वर्दी का दुरूपयोग करने व शराब माफियाओं को मदद पहुँचाने एवं सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के मामले में आरोप गठित है। इसकी जानकारी आज दिनांक 12 जनवरी सोमवार की रात 11:30 में दी गई है।