उधवा: उधवा प्रखंड में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बीते दो दिनों से रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के बाद शुरू हुई बारिश बुधवार को भी दिनभर रुक-रुककर होती रही। लगातार बारिश के कारण आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।