पटना ग्रामीण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना लौटे, गाड़ी से हाथ हिलाकर किया अभिवादन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर थे। दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। वहीं सोमवार शाम करीब 6:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से पटना पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी आवास जाते वक्त अपनी गाड़ी से हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन भी किया।