पटना ग्रामीण: राजीव नगर थाना क्षेत्र से चोरी की ई-रिक्शा के साथ चोरी में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार
राजीव नगर थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से चोरी की ई रिक्शा भी बरामद की गई है। सोमवार शाम 5:07 पर मामले की जानकारी राजीव नगर थाने की पुलिस ने दी है। फिलहाल इस पूरे मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।