पटना ग्रामीण: क्रिसमस और न्यू ईयर पर नाव से हो रही थी शराब की तस्करी, 15 बोरा देसी शराब बरामद
क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर शराब तस्कर एक्टिव हो गए हैं। अलग अलग तरीके से शहर में शराब की खेप लाई जा रही है। रविवार देर रात पुलिस ने गंगा नदी किनारे रेड की। जिसमें नाव के साथ 15 बोरा देसी शराब पकड़ी गई। पुलिस को तस्करी की खबर जैसे हीं मिली, रात में करीब 12 बजे लाइव जैकेट पहनकर पुलिस रेड करने पहुंच गई।