पटना ग्रामीण: टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
दानापुर अनुमंडल के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल सन्नी कुमार उर्फ छोटे सरकार उर्फ़ सत्या राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार दोपहर 2:00 बजे एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी कर एक देशी पिस्टल और कर जिंदा कारतूस के साथ सनी कुमार को गिरफ्तार किया गया है।