पटना ग्रामीण: सामान सहित ट्रक लूट कांड का सफल उद्भेदन, दो अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रक भी बरामद
गौरीचक थाना क्षेत्र में 20 दिसंबर को एक ट्रक चालक को हथियार के बल पर अपहरण करने और रास्ते में उन्हें सुनसान स्थान पर छोड़ देने और ट्रक को सामान सहित लूट कर ले जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले का सफल उद्वेदन करते हुए सोमवार दोपहर 2:52 पर एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने जानकारी दी है।