शिवपुरी नगर: हवाई पट्टी क्षेत्र में सड़क पर रेत-ईंट की मंडी लगाने पर प्रशासन की कार्रवाई, 25 भारी वाहनों के काटे चालान
शिवपुरी शहर के हवाई पट्टी क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर खड़े रेत व ईंटों से भरे भारी वाहनों पर आज बुधवार की सुबह करीब 8 बजे राजस्व विभाग, माइनिंग विभाग और यातायात पुलिस ने सयुंक्त कार्यवाही की हैं। संयुक्त टीम ने सड़क के दोनों ओर खड़े करीब 25 भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही की हैं। इसकी कई शिकायतें क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों द्वारा दर्ज कराई गई थी।