शिवपुरी नगर: एसएमएस पीजी कॉलेज में भगवा झंडा फहराने को लेकर ABVP और NSUI में हुई मारपीट, NSUI ने थाने में शिकायत कराई दर्ज
शिवपुरी के शासकीय एसएमएस पीजी कॉलेज में आज मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे भगवा झंडा लगाने को लेकर ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। झगड़े के बाद NSUI के कार्यकर्ताओं ने फिजिकल थाने शिकायत दर्ज कराई वहीँ ABVP ने एसपी ऑफिस पहुंचकर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।