शिवपुरी नगर: पुलिस प्रताड़ना से परेशान युवक ने पोहरी चौराहे पर किया आत्मदाह का प्रयास, अधिकारियों की समझाइश के बाद हुआ शांत
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पोहरी चौराहे पर आज एक युवक दोपहर 12:30 बजे आत्मदाह करने पहुंच गया. युवक का आरोप हैं कि पुलिसकर्मी उसे परेशान कर रहे हैं और प्रताड़ित कर रहे हैं. आज दोपहर 12:30 बजे रिंकू तोमर पोहरी चौराहे पर आत्महत्या करने पहुंचा. इसी दौरान कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।