शिवपुरी नगर: यातायात थाने में युवक के साथ मारपीट के मामले में सूबेदार को किया गया लाइन अटैच
शिवपुरी शहर के यातायात थाने में 12 दिसंबर की दोपहर यातायात के सूबेदार अरुण प्रताप सिंह जादौन ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी थी। जिसका वीडियो कल सोमवार से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसको लेकर आज मंगलवार को रावत समाज एवं अन्य समाजों ने सूबेदार पर कार्यवाही की मांग को लेकर एसपी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद sp ने सूबेदार को लाइन अटैच किया है।