शिवपुरी नगर: अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला, गृह मंत्री को बर्खास्त करने की मांग, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस ने अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अमित शाह को गृह मंत्री के पद से बर्खास्त करने की मांग की।