बहराइच: रसूलपुर सरैया में शौच के लिए गए किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, वह बिहार राज्य का निवासी था
बहराइच जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां सूरज उर्फ लपाकी निवासी पछियाडीह, थाना नहर, जनपद नवादा, बिहार हाल पता रसूलपुर सरैया ननकू के खेत में शनिवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे शौच करने गया था। तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई हैं।