गोपालगंज: निशांत कुमार के राजनीति में आने पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में करेंगे काम: सांसद डॉ. आलोक कुमार
बिहार की राजनीति में इन दोनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के आने की चर्चा को लेकर जदयू नेताओं ने भी स्वागत के मोर्चा खोल दिया है। जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह सांसद डॉक्टर आलोक कुमार सुमन ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे अपने आवास पर प्रेस वार्ता में कहा कि उनका स्वागत है और वह भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कार्य करेंगे।