गोपालगंज: पोस्ट ऑफिस चौक पर डीएम ने भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 61वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
बताया जाता है कि गोपालगंज शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे डीएम प्रशांत कुमार सीएच के द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति, संविधान सभा के अध्यक्ष भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मौके पर कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।