गोपालगंज: होली से पहले बैकुंठपुर और मांझा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे के जरिए की गई छापेमारी: एसपी अवधेश
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में होली पर्व को देखते हुए शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बैकुंठपुर, सिधवलिया,माझा सहित अन्य जगहों पर पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से छापेमारी अभियान चला रही है। इसकी जानकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी अवधेश दीक्षित ने दी।