गोपालगंज: सदर अस्पताल में एक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
सदन अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक शिक्षक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। शिक्षक की मौत होने के बाद उग्र लोगों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन से इसकी शिकायत की। वहीं सिविल शासन के तरफ से मामले की जांच करने का भरोसा दिया गया।